CG Breaking: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अब तक छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पवन साय को झारखंड भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है।![]()
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के संगठन महामंत्रियों की नियुक्तियों की घोषणा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को एक बार फिर झारखंड भाजपा में सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
भाजपा संगठन में हुए बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़े रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका संगठनात्मक केंद्र मुंबई रहेगा।
जामवाल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के निवासी हैं। उन्होंने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संगठनात्मक कार्य की शुरुआत की थी।
2023 विधानसभा चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका
साल 2022 में अजय जामवाल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोनों राज्यों में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उन्हें महाराष्ट्र भाजपा के संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



