CG News: जर्जर स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रधानपाठक के ऊपर गिरा पंखा; सिर और नाक कटा

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम हरनादादर स्थित शंकरपारा प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा सामने आया है। जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक प्रधानपाठक के ऊपर गिर गया। हादसे में शिक्षक के सिर और नाक पर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आनन-फानन में पास के आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट किया गया।

जर्जर भवन में चल रही थी पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, शंकरपारा प्राथमिक शाला का भवन काफी जर्जर हालत में है। तीन कमरों वाले इस स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के 18 बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही थी। इसी दौरान छत पर लगा पंखा अचानक प्रधानपाठक टीकमचंद निषाद के ऊपर गिर गया।

हादसे में शिक्षक के सिर और नाक पर चोट आई। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात रही कि पंखे की चपेट में कोई बच्चा नहीं आया।

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम हरनादादर स्थित शंकरपारा प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा सामने आया है। जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक प्रधानपाठक के ऊपर गिर गया। हादसे में शिक्षक के सिर और नाक पर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आनन-फानन में पास के आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट किया गया।

बच्चों को आंगनबाड़ी में किया गया शिफ्ट

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब बच्चों की कक्षाएं पास के आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित की जा रही हैं।

जांच कराएगा शिक्षा विभाग

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जर्जर भवन में स्कूल संचालन को लेकर जांच कराने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *