CG News: अस्पताल की खिचड़ी में मिला कीड़ा, मरीजों ने खाने से किया इनकार

CG News: बेमेतरा जिला चिकित्सालय के मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों को परोसी गई खिचड़ी में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए स्टाफ से शिकायत की।

भोजन की गुणवत्ता पर सवाल

मरीज मोहन मानिकपुरी ने बताया कि सुबह परोसी गई खिचड़ी में उन्हें कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अन्य मरीजों की थालियों में भी कीड़े मिले, जिसके चलते कई लोगों ने खिचड़ी फेंक दी। मरीजों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मरीजों और परिजनों में नाराजगी

मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अस्पताल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

जांच के बाद कार्रवाई

सिविल सर्जन लोकेश साहू ने बताया कि अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसके सदस्य प्रतिदिन भोजन की जांच करते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की छत से पानी टपकने का मामला भी सामने आया था। उस दौरान वार्ड में बाल्टियां और टब रखकर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा था। अब भोजन में कीड़ा मिलने की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *