CG Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, अगले 3 दिन तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: राजधानी में मंगलवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ओडिशा से लगे बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के असर से छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण से उत्तर तक बारिश का अलर्ट (Heavy rain in CG)

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सिस्टम का प्रभाव पहले दक्षिण छत्तीसगढ़ में, फिर मध्य और उसके बाद उत्तरी हिस्सों में दिखेगा। बुधवार को दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुवार को मध्य और शुक्रवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना अधिक रहेगी।

 

CG Rain Alert

राजधानी रायपुर का हाल (Raipur Weather)

मंगलवार को राजधानी रायपुर में शाम को साढ़े छह बजे के आसपास बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में इस दौरान 24.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी (CG Rain Alert,)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 KMPH) और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर बस्तर कांकेर सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अब तक कितनी हुई बारिश?

इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 852 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से केवल 3% कम है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 71% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वहीं सरगुजा (675 मिमी -25%), महासमुंद (629 मिमी -21%) और बेमेतरा (408 मिमी -49%) में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

 

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिशमौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्टबस्तर में भारी बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *