दुर्ग जिले के एक कबड्डी के खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी लगा ली.जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जंगल में 17 साल के लक्की ने पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया. इस दौरान 22 लोग उसे लाइव देखते रहे और उसे रोकने का प्रयास किया. मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.हालांकि, जहां फांसी लगाई गई है वो जंगल जैसा इलाका लग रहा है। ऐसे में उसकी करेक्ट लोकेशन नहीं पता चल पाई है.
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 17 वर्षीय लक्की कुम्हारी थाना के जंजगिरी गांव का रहने वाला है. वहीं के मानसरोवर स्कूल में 12वीं का छात्र है और कबड्डी प्लेयर है. उसने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के पेज पर एक वीडियो डाला, जिसमें वो बिलासपुर के जंगल में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाते दिखा है.लक्की ने नायलॉन की रस्सी के जरिए फंदा बनाया और उसमें झूल गया. इंस्टाग्राम में अपने पिता के लिए मैसेज भी डाला है कि पापा बिलासपुर के जंगल में आकर मुझे खोज लेना. तब से परिजन और दुर्ग पुलिस लक्की की तलाश कर रही है.
