CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। (Raman Singh Maharashtra Governor)

अमर अग्रवाल बन सकते हैं छग विधानसभा अध्यक्ष (Amar Agrawal Chhattisgarh Speaker)
वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा हाईकमान प्रदेश संगठन में संतुलन साधने और गुटबाजी पर काबू पाने के लिए बड़े नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति पर काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ (Chhattisgarh cabinet expansion)
बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। आज बुधवार को तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal minister), खुशवंत साहेब (Khushwant Saheb minister) और गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav minister) शामिल हैं।
साय-मंत्रिमंडल का विस्तार : तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, समर्थकों में भारी उत्साह
