साय-मंत्रिमंडल का विस्तार : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। आज बुधवार को तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal minister), खुशवंत साहेब (Khushwant Saheb minister) और गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav minister) शामिल हैं।

साय-मंत्रिमंडल का विस्तार (Vishnudev Sai cabinet expansion)
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद तीनों मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है।
समारोह के दौरान राज्यपाल के समक्ष शपथ लेने के बाद तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से विशेष वाहन राजभवन पहुंचाए गए। इस मौके पर मंत्रियों के समर्थकों ने बाहर जमकर आतिशबाजी की और जिंदाबाद के नारे लगाए।
इसे भी देखिये –
https://studio.youtube.com/video/DXmrNv7C7Hs/edit?c=UCawdc1K0mVu6KOxwslnUVAQ
