छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। 20 अगस्त बुधवार सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में संकेत दिया था कि जल्द ही विस्तार होने वाला है। इसके लिए बीजेपी हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है और पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पत्र भी जारी कर दिया है। राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं।

इन 3 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद (Chhattisgarh New Ministers)
साय मंत्रिमंडल के विस्तार में 3 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। जिसमे दुर्ग संभाग से दुर्ग विधायक विधायक गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav), सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal) और रायपुर संभाग से आरंग विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब (Guru Khushwant Singh) नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। बड़ी बात यह है कि ये तीनों विधायक पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।

सीएम साय का विदेश दौरे से पहले विस्तार (Vishnudev Sai Cabinet expansion)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उनका विदेश दौरे (22 अगस्त से पहले) पर जाने से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम ने साफ कर दिया था कि कैबिनेट विस्तार में अब ज्यादा देर नहीं है।
देखिये विडियो –
https://www.instagram.com/reel/DNiLMt3KDuz/?igsh=MWwwaDkzbzdnemIyeg==
