Raipur Accident : रायपुर VIP रोड में पेड़ से टकराई बेकाबू Thar, 5 युवक घायल, 2 की हालत नाजुक

Raipur Accident

Raipur Accident : राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP रोड पर एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार (VIP Road Thar Accident Raipur) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 युवक घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रायपुर VIP रोड Thar एक्सीडेंट

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। काले रंग की महिंद्रा थार (CG 04 PR 1539) तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने अचानक थार (Raipur Thar Accident) से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

Thar accident Raipur

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार (Thar accident Raipur) में पांच युवक सवार थे। सभी को चोटें आई हैं, जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Raipur Thar Accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *