Raipur Theft: सावधान ! रायपुर में घूम रहें चोर गैंग, 12 लाख के जेवर के साथ 2 महिला चोर गिरफ्तार

Raipur Theft: रायपुर में रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मालवीय रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Raipur Theft: रायपुर में रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मालवीय रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बच्चे के गले से लॉकेट चोरी

रविवार को मालवीय रोड पर खरीदारी के दौरान एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही एसीसीयू और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करती दिखाई दीं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

7 चोरी की वारदातों को अंजाम

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में उन्होंने महिलाओं और छोटे बच्चों को निशाना बनाकर 7 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

भीड़ का फायदा उठाकर करती थीं चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों और मेला स्थलों में महिलाओं और बच्चों के गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण चोरी करती थीं। पूछताछ में गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार सहित कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

12 लाख का सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, वारदात में इस्तेमाल एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

पति निकला हिस्ट्रीशीटर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के मामले में केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।

त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट

रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने मालवीय रोड, गोलबाजार और अन्य प्रमुख बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *