CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल की गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के चार कमरों की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। घटना रात में होने के कारण स्कूल में छात्र और शिक्षक मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही तेज बारिश के बीच स्कूल की फॉल सीलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में स्कूल के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में प्रिंसिपल ऑफिस, छठवीं कक्षा का कमरा, कंप्यूटर रूम समेत कुल चार कमरों की फॉल सीलिंग गिर गई। कमरों के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *