Raipur News: सील के बाद भी चालू है हाईवे किंग होटल, वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज

Raipur News: रायपुर के चर्चित हाईवे किंग होटल में शाकाहारी भोजन की जगह कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने का मामला अब खाद्य सुरक्षा और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने होटल में जांच कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार किचन को सील किया गया था, लेकिन इसके बावजूद होटल के दोबारा संचालन की बात सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज

15 अगस्त को हुई घटना में एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें मांसाहारी भोजन परोस दिया गया। महिला ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई।

मामले के सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम होटल पहुंची और निरीक्षण कर कार्रवाई की। होटल प्रबंधन ने इसे मानवीय भूल बताते हुए खेद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

सील के बाद भी चालू है होटल

कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि होटल के किचन को सील किया गया था तो फिर होटल में दोबारा भोजन कैसे परोसा जाने लगा।

सांसद ने सख्त कार्रवाई की मांग की

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खाद्य पदार्थों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मामला खाद्य एवं औषधि विभाग के संज्ञान में है और इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी और खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *