Mekahara Raipur: रायपुर के मेकाहारा में खटमलों का आतंक, मरीज खाना-पीना-सोना छोड़ रोज मार रहे खटमल

Mekahara Raipur:

Mekahara Raipur: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) परिसर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में भर्ती मरीज इलाज से ज्यादा खटमलों की समस्या से परेशान हैं। हालात यह हैं कि वार्ड के लगभग हर बेड, स्टूल, फाइलों और यहां तक कि दीवारों पर भी खटमल रेंगते नजर आ रहे हैं। (रायपुर के मेकाहारा में खटमलों का आतंक)

जनरल वार्ड में कई मरीज दिन के समय ही बेड और स्टूल में खटमल ढूंढ़कर मारते दिखाई दिए, ताकि रात में उन्हें कुछ राहत मिल सके। बिस्तरों की सिलाई, गद्दों के नीचे और बेड के हेड बोर्ड पर खटमल साफ दिखाई दे रहे हैं। कुछ जगहों पर स्टूल और बेड के किनारों पर भी कीड़े चिपके मिले। (मेकाहारा में मरीज खटमल से परेशान)

मरीजों का कहना है कि रात 11 बजे के बाद जब वार्ड की लाइटें धीमी हो जाती हैं, तब समस्या और बढ़ जाती है। जैसे ही नींद आने लगती है, शरीर पर जलन और काटने का अहसास शुरू हो जाता है। पूरी रात खुजली और बेचैनी में गुजरती है, जिससे सुबह थकान बनी रहती है। (रायपुर अंबेडकर अस्पताल एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट खटमल)

एक मरीज ने गद्दे की चादर उठाकर दिखाया तो नीचे खटमल (Raipur Ambedkar Hospital bed bugs) भागते नजर आए। परिजन चादर झाड़ते और कीड़े मारते दिखे। मरीजों ने बताया कि लगातार काटने से शरीर पर लाल दाने और फोड़े जैसे निशान उभर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *