CG Accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 200 मीटर तक घसीटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-43 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने इलाज के लिए रेफर किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया।

अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगोई निवासी भवन सिंह (27), ग्राम बरबसपुर निवासी भूमिका (18) और ग्राम नगोई निवासी प्रमिला (20) बाइक से अस्पताल में इलाज कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के इमली गोलाई के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

2 की मौके पर मौत, तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में भवन सिंह और भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल 220 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना से तीनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *