7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म 7 Dogs का ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को सिनेमाघरों में..

7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एक्शन फिल्म '7 Dogs' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त के साथ मिस्र के अभिनेता करीम अब्देल अज़ीज़ और अहमद एज़ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 Dogs’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त के साथ मिस्र के अभिनेता करीम अब्देल अज़ीज़ और अहमद एज़ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस और अंतरराष्ट्रीय लोकेशन फिल्म को ग्लोबल एक्शन थ्रिलर का अंदाज देते हैं। फिल्म में मोनिका बेलूची, जियानकार्लो एस्पोसिटो, तारा एमाद, नासेर अल-कसबी और मैक्स हुआंग जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हैं।

 

फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त भारतीय कलाकारों के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों का दमदार अंदाज देखने को मिलता है। वहीं कहानी का मुख्य हिस्सा करीम अब्देल अज़ीज़ और अहमद एज़ के किरदारों के इर्द-गिर्द बुना गया है।

फिल्म का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है, जो ‘Bad Boys’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी की परिकल्पना और सह-लेखन तुर्की अलालशिख ने किया है। इसका निर्माण Sela Studios ने General Entertainment Authority (GEA) और Riyadh Season के सहयोग से किया है।

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस 87Eleven की टीम ने तैयार किए हैं, जो ‘John Wick’ फ्रेंचाइजी के एक्शन डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। स्टंट डिजाइनर स्टीफन डनलेवी ने फिल्म के एक्शन को तैयार किया है, जिन्होंने ‘Mad Max: Fury Road’ और ‘John Wick’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

‘7 Dogs’ 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *