Bhupesh Baghel: वायरल चैट और वीडियो को लेकर भड़के भूपेश बघेल, दी ये चेतावनी..

Bhupesh Baghel: वायरल चैट और वीडियो को लेकर भड़के भूपेश बघेल, दी ये चेतावनी..

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वायरल किए गए कथित वीडियो और चैट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फर्जी फोटोशॉप और मनगढ़ंत सामग्री के आधार पर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।tcw

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित चैट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि वायरल वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम के साथ उनका किसी भी प्रकार का कोई संदेश आदान-प्रदान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी और सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस फर्जी खबर और सामग्री के पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में शामिल व्यक्तियों और संबंधित लोगों के खिलाफ उनकी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।

भूपेश बघेल ने मीडिया संस्थानों से भी अपील की है कि किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें। उनका कहना है कि बिना सत्यापन के इस तरह की सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार के मामलों में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और अब एक बार फिर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे उनकी राजनीतिक और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *