CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

tcw

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। इस अवधि में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

CG Weather Update

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर 50 मिलीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

CG Weather Update:

रायपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शहर में गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *