Raipur Bank Fire: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे मार्केट (Raipur Bombay Market Fire) में शनिवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में आग लगने की घटना सामने आई है। बैंक कार्यालय से धुआं उठता देख कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। (रायपुर बैंक आग)![]()
मिली जानकारी के अनुसार, आग बैंक के जोनल कार्यालय में लगी है। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को भी खाली करा लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। (रायपुर सेंट्रल बैंक आग)
शॉर्ट सर्किट की आशंका (Raipur Central Bank Fire)
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं आग बुझाने के लिए रायपुर नगर निगम का पानी टैंकर भी मौके पर बुलाया गया है। दमकल कर्मी आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।


