CG News: अंडों से भरी पिकअप पलटी, लूटने उमड़ी भीड़, बाल्टी-थैलों में भरकर ले गए अंडे, वीडियो वायरल

Jashpur News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अंडों से लदी एक पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अंडा लूटने में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने बाल्टी लाई, तो कोई झोले में अंडे भरता नजर आया। कुछ ग्रामीणों ने तो अंडों की पूरी कैरेट ही उठा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना बागबहार थाना क्षेत्र के कुकरगांव की है। अंडों से लदी तेज रफ्तार पिकअप खरसिया से कांसाबेल की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप में भारी मात्रा में अंडे लदे हुए थे, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गए।

 

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और अंडे समेटने (Egg Loot) में जुट गए। कुछ लोग अपने घरों से बाल्टी और थैले लेकर आए और अंडों को भर-भर कर ले जाने लगे। कई लोगों ने मौके से अंडों की कैरेट ही उठा ली। इस दौरान पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *