Raipur Airport Director: छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया डायरेक्टर मिल गया है। मोहम्मद आरिफ ने 6 अक्टूबर 2026 से रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है।
मोहम्मद आरिफ वर्तमान में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वाणिज्यिक विभाग से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे बागडोगरा और कोयंबटूर एयरपोर्ट में भी डायरेक्टर के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
रायपुर एयरपोर्ट का कार्यभार संभालने के बाद अब मोहम्मद आरिफ के पास एयरपोर्ट संचालन, प्रशासनिक व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी होगी।
