Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान, 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

Teachers Day 2026: रायपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान देने वाले 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह शनिवार सुबह 11 बजे रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा।

Teachers Day 2026: रायपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान देने वाले 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह शनिवार सुबह 11 बजे रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

68 शिक्षकों का चयन

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 68 शिक्षकों का चयन किया गया है। इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

राज्य सरकार हर वर्ष प्रदेश के चार महान साहित्यकारों और विद्वानों की स्मृति में विशेष स्मृति पुरस्कार प्रदान करती है। इस वर्ष खैरागढ़ के राजेश, कोरबा के कामता, दुर्ग की प्रज्ञा और सारंगढ़ की प्रियंका का चयन स्मृति पुरस्कार के लिए किया गया है। यह सम्मान डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिया जाता है। चयनित शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

4 सितंबर को होगी रिहर्सल

सम्मान समारोह में शामिल होने वाले सभी चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक एससीईआरटी शंकर नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचना होगा। इसी दिन सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम में रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने या समारोह स्थल में प्रवेश की व्यवस्था नहीं होगी। साथ ही 4 और 5 सितंबर को सभी चयनित शिक्षकों को शालीन व औपचारिक वेशभूषा में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *