Bilaspur Couple Death: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट; हत्या या कुछ और…

Bilaspur Couple Death

Bilaspur Couple Death: बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास में मंगलवार को पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अंदर पत्नी की लाश बिस्तर पर और पति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा की गई खुदकुशी का मामला मान रही है। घटनास्थल से दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पति ने पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुबह पड़ोसियों ने पति-पत्नी के घर का दरवाजा कई घंटों तक न खुलते देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो बिस्तर पर शिवानी तांबे की लाश पड़ी थी और उसका पति राज तांबे पंखे से फंदे पर लटका मिला। (Sarkanda Murder Suicide)

10 साल पुराना प्रेम विवाह, तीन बच्चे

पुलिस जांच में सामने आया कि दंपत्ति ने करीब दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के समय बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे।

दीवार पर मिला लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट (Sarkanda lipstick suicide note)

जांच के दौरान पुलिस को दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में पति ने पत्नी पर चरित्र संदेह जताते हुए एक युवक का नाम भी लिखा है। पुलिस का मानना है कि यह नोट राज ने मौत से पहले लिखा था।

पत्नी के गले पर खरोंच के निशान मिले (Sarkanda husband kills wife)

शिवानी के शव की जांच में गले पर खरोंच और दबाव के निशान पाए गए, जिससे आशंका मजबूत होती है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाई होगी। हालांकि पुलिस इसे प्राथमिक संभावना मानते हुए अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।

जांच जारी

पुलिस ने दंपत्ति के परिवारजनों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *