CG News: जेल में बंद कैदी ने की खुदकुशी, पत्नी की हत्या के आरोप में था गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग केंद्रीय जेल में एक कैदी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किसनु साहू के रूप में हुई है, जो पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार, धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी किसनु साहू को 20 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी कविता साहू की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

बता दे, रविवार सुबह जेल के बैरक नंबर 20 के शौचालय में किसनु का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। अन्य बंदियों ने जब शव देखा तो जेल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य कैदियों से पूछताछ भी की जा रही है। जेल प्रशासन और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *