Raipur Helmet Rules: रायपुर में “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान बेअसर, पेट्रोल पंप संचालकों बिना हेलमेट ही दे रहें पेट्रोल

Raipur Helmet Rules

Raipur Helmet Rules: राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 1 सितंबर से “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान शुरू करने का ऐलान किया था। लेकिन पहले ही दिन यह अभियान जमीनी स्तर पर बेअसर नजर आया। बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल मिल रहा है।

रायपुर में बिना हेलमेट दे रहें पेट्रोल

हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान की हुई थी घोषणा (Raipur No Helmet No Petrol)

बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए रायपुर पेट्रोल पंप (Raipur No Helmet No Petrol) एसोसिएशन ने निर्णय लिया था कि 1 सितंबर से किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस फैसले को लेकर एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था। प्रशासन ने भी इस अभियान को समर्थन देने की बात कही थी।

Raipur No Helmet No Petrol

जमीनी स्तर पर ढीला रवैया (Raipur Helmet Rules)

हालांकि, पहले ही दिन अभियान का असर देखने को नहीं मिला। कई पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल उपलब्ध कराया गया। इससे स्पष्ट है कि अभियान की सख्ती से निगरानी नहीं हो रही है।

Raipur Petrol Pump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *