Raipur Triple Murder: रायपुर में होली के दिन 3 मर्डर, खुशियां मातम में बदली

Raipur Triple Murder: छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां होली त्योहार के दिन ही तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या की घटनाएं हुई। आरंग, खरोरा और विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इन वारदातों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरंग में युवक की हत्या

 

होली के हुड़दंग के बीच आरंग क्षेत्र में नीरज लोधी नाम के 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी रायपुर ग्रामीण लम्बोदर पटेल के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खरोरा में जन्मदिन पर युवक की हत्या

 

दूसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई, जहां मोहित धीवर नाम के युवक की उसके जन्मदिन के दिन ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामेश्वर पटेल को पकड़कर थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विधानसभा क्षेत्र में भाई ने की भाई की हत्या

 

तीसरी घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया में हुई, जहां चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने डंडे से हमला कर दिनेश कुमार विश्वकर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

तिल्दा में चाकूबाजी की घटना

 

इसी बीच तिल्दा क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *