CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले कुछ दिनों से अंधड़- बारिश का दौर चल रहा है. प्रदेश के कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. राजधानी रायपुर में दोपहर 2: 30 बजे के बाद अचानक बादल गये और तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली. मई में ही बारिश के मौसम जैसा प्रतीत हो रहा है. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे. इससे प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है.
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक यानी 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा.जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बेमौसम बरसात और अंधड़ के कारण फसलों में सब्जियों और फलों का काफी नुकसान हुआ है. गुरुवार को आई तेज आंधी के कारण बी की फसल, सब्जियों और फलों में काफी नुकसान हुआ.गेहूं, धान, तिवरा सहित रबी फसल बर्बाद हो गई.सब्जी- गर्मियों में मिलने वाली भाजियों पर तेज हवा और ओले का असर पड़ा है. वे पूरी तरह खराब हो गई हैं.
बिजली रही बाधित
गुरुवार को तेज आंधी तूफ़ान के कारण राजधानी के कई इलाकों में रात भर बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई.रात भर बिजली बाधित होने के कारण बिजली कंपनी में लगभग 12 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई.100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फ़ैल गये और पोल टूटकर गिरकर टूट गये. अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

