Raipur विधानसभा मार्ग में चिकन सेंटर को तत्काल किया सीलबंद, चारो ओर पसरी थी गन्दगी, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई  

Raipur :आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के निर्देश पर रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र का औचक निरक्षण किया गया. इसके अंतर्गत विधानसभा मार्ग मोवा में एक चिकन सेंटर के निरिक्षण में भारी गन्दगी और साफ- सफाई का पूर्ण अभाव पाकर स्थल पर सम्बंधित चिकन सेंटर दुकान को जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम को प्राप्त हुई जनशिकायतें सही मिलने पर उसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित निदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *