छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रहेगी 10 मई से बंद, जरुरी केस की होगी सुनवाई 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 10 मई से 8 जून तक बंद होने जा रहा है. दरअसल हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. अवकाश के दौरान सिर्फ जरुरी मामलों की हो सुनवाई हो सकती है. जिसके लिए वेकेशन जज की व्यवस्था की जायेगी.अलग-अलग दिनों में ये जज केस की सुनवाई करेंगे.हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ज्यूडिशियल ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है. अब सीधे 9 जून को हाईकोर्ट खुलेगा और बाकी दिनों की तरह कामकाज शुरू होगा.

इस समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री विभाग खुले रहेंगे और नई याचिकाएं दायर की जा सकेंगी.समर वेकेशन के दौरान मंगलवार और गुरुवार को वेकेशन जज बैठेंगे, जो जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे. किसी भी इमरजेंसी स्थिति में अवकाशकालीन जज चीफ जस्टिस की मंजूरी पर सुनवाई की अवधि को किसी अन्य जज के साथ बदल सकते हैं. अवकाशकालीन जज सुबह 10:30 बजे से डिवीजन बेंच में सुनवाई करेंगे.साथ ही आपातकालीन स्थिति में न्यायालयीन समय के बाद भी सुनवाई जारी रख सकते हैं. अगर समय मिला तो अवकाशकालीन जज डिवीजन बेंच के मामलों के पूरा होने के बाद सिंगल बेंच में भी सुनवाई करेंगे. ग्रीष्म अवकाश के दौरान रजिस्ट्री शनिवार, रविवार और छुट्टियों को छोड़कर रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *