अब रायपुर से विशाखापट्टनम तक का एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है.464 किमी लंबा 6 लेन का एक्सप्रेसवे का काम लगभग खत्म हो गया है. इसी दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे.शनिवार को यहां उन्होंने भारतमाला परियोजना की निर्माणधीन ओवरब्रिज और सड़क का जायजा लिया.मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली. साथ ही काम को तय समय में पूरी होने की बात कही.
इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी. उप मुख्यमंत्री निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, यहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली.अरुण साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि, भारत सरकार की यह क्रांतिकारी परियोजना है, इसका फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा. इस हाईवे के बन जाने के बाद विशाखापट्टनम जाने में लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा.
