CG News: नाले में मिला युवक का शव, रेलवे लाइन किनारे लाश मिलने से सनसनी

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड क्रमांक 14 स्थित शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे बने नाले में पड़ा मिला। सुबह शव पर नजर पड़ते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *