CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; 2 दिन बाद बारिश की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। (छत्तीसगढ़ हीट वेव अलर्ट)tcw

आज से 27 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव (Heat Wave Alert CG) यानी ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।

CG Weather Update

दुर्ग रहा सबसे गर्म

 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। नानगुर में 6 सेमी, गादीरास, दरभा, जगदलपुर और सुकमा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं दुर्ग में सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

26 अप्रैल से बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। 24 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 26 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *