CG Ration: ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा 3 माह का एक साथ राशन, ऐसे करवाएं..

CG Ration

CG Ration: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ देने की व्यवस्था शुरू की है। इससे हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एकमुश्त खाद्यान्न मिल सकेगा। (Three Months Ration CG)

CG Ration

राशन कार्ड ई-केवाईसी अनिवार्य

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड ई केवाईसी (Ration Card e kyc) अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आधार सत्यापन के किसी भी हितग्राही को राशन जारी नहीं किया जाएगा। सभी राशनकार्डधारियों को अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।tcw

जिले की 498 उचित मूल्य दुकानों में ई-केवाईसी का काम तेजी से चल रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा अधिकांश दुकानों में चावल का भंडारण भी पूरा कर लिया गया है, ताकि वितरण में कोई दिक्कत न हो।

खाद्य विभाग के अनुसार ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना के तहत सभी लाभार्थियों का आधार सत्यापन जरूरी है। यह प्रक्रिया ई-पॉस मशीन के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है।

फिंगरप्रिंट और फेस ई-केवाईसी से होगी प्रक्रिया पूरी

राशनकार्डधारी परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों को आधार कार्ड के साथ दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। जिनका फिंगरप्रिंट नहीं हो पा रहा है, उनके लिए फेस ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे मोबाइल एप के जरिए पूरा किया जा सकता है।

CG Ration Shop: राशन दुकानों के समय में बदलाव, इतने बजे तक मिलेगा अनाज

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड में हो रही असुविधा से बचें, घर से ऐसे करें e-KYC

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *