CG News: नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से नारायणपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया इंकार, नक्सली भत्ता देने की उठाई मांग

CG News

CG News: Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल में बुधवार को डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डॉक्टरों ने मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग थी कि बीते 9 महीने से अटके नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (CRMC) का तत्काल भुगतान किया जाए।

नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार

दरअसल, 22 सितंबर को अबूझमाड़ में मुठभेड़ (Naxalite encounter Abujhmad) में मारे गए सेंट्रल कमेटी के दो नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाए गए थे। इस दौरान डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए भत्ता मिलने तक पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। (Narayanpur Naxalite postmortem Vivad)

नारायणपुर जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि जनवरी 2025 से लेकर अब तक डॉक्टरों को सीआरएमसी भत्ता नहीं मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाए।

इस बीच CMHO एसएस राज ने बताया कि नक्सली भत्ते का मामला राज्य स्तर पर लंबित है। अक्टूबर-नवंबर में बजट आवंटन के बाद एक हफ्ते के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *