CG Rape: इलाज के बहाने युवती से रेप, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने किया गंदा काम

CG Rape: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां इलाज के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में लोहारा पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कवर्धा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

CG Rape: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां इलाज के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में लोहारा पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कवर्धा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।tc

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना लोहारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार के बहाने उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को आरोपी बालक दास चंदेल (35 वर्ष), निवासी ढोढमानवापारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *