Kanker Ganja Farming: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से 844 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी ने अरहर और चेंच भाजी की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी किसान सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार कर लिया है।![]()
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के भुरसातरहूल गांव में करीब एक एकड़ खेत में अवैध गांजा खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। जांच के दौरान अरहर और चेंच भाजी की फसल के बीच गांजे के पौधे लगे मिले।
844 गांजे के पौधे जब्त
पुलिस ने खेत से कुल 844 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 8.50 किलोग्राम बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खेती का खुलासा किया गया। आरोपी किसान सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

