Raipur News: सड़क हादसे में घायल महिला पत्रकार का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Raipur News: सड़क हादसे में घायल महिला पत्रकार का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Raipur News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वह नए साल के दिन सड़क हादसे में घायल पत्रकार गायत्री सिंह से मिलने और हाल-चाल जानने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंची। उन्होंने गायत्री सिंह का हाल-चाल जाना और उचित उपचार के सहयोग के लिए आश्वासन दिया।

पोस्ट जारी कर लिखा-

आज रायपुर स्थित वीवाई अस्पताल पहुँचकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार श्रीमती गायत्री सिंह जी का हाल-चाल जाना। इस कठिन समय में उनके स्वास्थ्य और संघर्ष को लेकर गहरी चिंता है।

गायत्री जी अत्यंत साहसी हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पहले से बेहतर है, किंतु उपचार अभी जारी है और इसमें काफी समय लग सकता है। मैंने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करती हूँ कि गायत्री जी शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः पूरी मजबूती के साथ अपने जीवन व कार्यक्षेत्र में लौटें। इस संघर्ष की घड़ी में उनके और उनके परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना और सहयोग है।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ की स्तंभ पत्रकार गायत्री सिंह का 18 दिसंबर 2025 को घर जाते समय शाम करीब 7:30 बजे रायपुर के वीआईपी चौक पर पीछे से आकर एक ट्रेलर में टक्कर मार दी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज अभी चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *