Korba Husband Murder: पत्नी ने पति को जहर देकर की हत्या, मासूम बच्चों ने खोली पोल

Korba Husband Murder

Korba Husband Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने ही पति को जहर (Korba Wife Poisoned Husband) देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके मासूम बच्चों के बयान ने पूरी पोल खोल दी। मामला दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती का है। (कोरबा में पत्नी ने पति को जहर देकर हत्या)

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले पति को जहर दिया और फिर इलाज के बहाने उसे अस्पताल ले गई। शुरुआत में पुलिस को मामला संदिग्ध आत्महत्या का लगा, लेकिन जब बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा था। बच्चों के इस बयान के बाद पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। (कोरबा में पत्नी ने पति को जहर दिया)

Korba Husband Murder

प्रेम प्रसंग में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में महिला ने पति की हत्या (Korba Wife Killed Husband) की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसका किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। इसी वजह से उसने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस अब आरोपी महिला के प्रेमी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम रायगढ़ भेजी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *