Bijapur News: कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, शव नहीं देखने पर परिजनों का हंगामा, SDM स्तर पर जांच के आदेश

Bijapur News

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में रविवार देर रात कक्षा 9वीं की छात्रा की लाश फांसी (Bijapur School Girl Suicide) के फंदे पर लटकी मिली। घटना से सनसनी फैल गई है।

Bijapur Kanya Aawasiya Vidyalaya Student Death

मेस में नहीं पहुंची तो हुई तलाश (Bijapur Kanya Aawasiya Vidyalaya Student Death)

जानकारी के अनुसार, रात में सभी छात्राएं मेस में खाना लेने गई थीं। इस दौरान पिंकी कुरसम (Pinky Kursam Suicide) वहां नहीं पहुंची। सहपाठियों ने तलाश शुरू की और कपड़े सुखाने वाले कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी गई और छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कन्या आवासीय विद्यालय छात्रा फांसी,

शव देखने नहीं देने पर भड़के परिजन (Pinky Kursam Suicide Nammed Village)

घटना की जानकारी लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि उन्हें शव देखने तक नहीं दिया गया और प्रशासन मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Pinky Kursam Suicide Nammed Village

SDM स्तर पर होगी जांच

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) लखन लाल धनेलिया ने कहा कि छात्रा की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच एसडीएम स्तर पर करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नई अधीक्षिका ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था, इसलिए पुरानी अधीक्षिका ही जिम्मेदारी संभाल रही थीं। डीईओ ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

नैमेड थाना प्रभारी हरिनाथ रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतका की सहेलियों और विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *