Raipur Fraud: रायपुर में वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर महिला से ठगी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख ऐठें

Raipur Fraud: राजधानी में साइबर ठग अब लोन कंपनी के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फोन और वॉट्सऐप के जरिए खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते की जानकारी और लोन से जुड़े भुगतान के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। मोवा क्षेत्र में सामने आए एक मामले में तीन लोगों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई है।

Raipur Fraud: रायपुर में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 61 साल की महिला को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश से जुड़ी जानकारी दी और कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में 6 लाख 89 हजार 100 रुपए जमा कर दिए। बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमलीडीह स्थित गोल्डन टावर निवासी भावना चंदानी (61) से आरोपियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल किया गया। इस ग्रुप में शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती थीं। आरोपियों ने महिला को निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।

आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 89 हजार 100 रुपए ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में आरोपियों से लगातार बातचीत होती रही और निवेश से जुड़ी जानकारी दी जाती रही। लेकिन जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

राजेंद्र नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और अन्य जानकारियों की जांच कर रही है।

साइबर ठगी से बचने के लिए रखें सावधानी

अनजान लोगों के कहने पर किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़कर निवेश न करें।

शेयर बाजार में निवेश करने से पहले संबंधित संस्था और ब्रोकर की प्रमाणिकता जरूर जांच लें।

किसी अनजान व्यक्ति के बताए बैंक खाते या यूपीआई नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें।

कम समय में अधिक और निश्चित मुनाफा देने वाले ऑफर से सावधान रहें।

ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *