CG News: 24 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक युवक की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा था। युवक तेलावर्ती गांव स्थित शिप्रा नदी (Shipra River Helicopter Rescue) किनारे फंस गया था, जिसे करीब 24 घंटे बाद हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू (Sukma Flood Rescue) कर लिया गया।

Sukma Helicopter Rescue

हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू (Sukma Helicopter Rescue)

जानकारी के अनुसार, युवक को निकालने के लिए पहले मोटर बोट का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन नदी किनारे भारी चट्टानों और पत्थरों की वजह से रेस्क्यू असफल रहा। इसके बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान जिला पुलिस और CRPF की टीम मौके पर मौजूद रही। (CRPF Rescue Operation)

Sukma Flood Rescue

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *