Railway Jobs 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए 2865 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डिटेल्स

Railway Jobs 2025

Railway Jobs 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (RRC WCR Vacancy) ने अपरेंटिस के 2865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में इन पदों पर भर्ती की जाएगी। (Railway Bharti 2025)

10वीं पास कर सकते हैं आवेदन (10th Pass Govt Jobs)

  1. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की हो।
  2. उम्मीदवार के पास NCVT/SCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  3. जो उम्मीदवार अर्हक परीक्षा में बैठने वाले हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे पात्र नहीं होंगे।

Railway Bharti 2025

रेलवे में भर्ती के लिए आयु सीमा (Railway Recruitment 2025)

भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष तक होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 21.08.2001 से पहले तथा 20.08.2010 के बाद का नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी:

  • OBC को 3 साल
  • SC/ST को 5 साल
  • PwD (सामान्य) को 10 साल
  • PwD (OBC) को 13 साल
  • PwD (SC/ST) को 15 साल

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए: 141 रूपये
  • SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए: 41 रूपये

Railway Recruitment 2025

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से पहले योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

रेलवे में भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज (Railway Bharti 2025)

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. हस्ताक्षर
  4. 10वीं की अंकसूची
  5. 12वीं की अंकसूची
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. निवास प्रमाण पत्र
  8. EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  9. जन्म प्रमाण पत्र

10th Pass Govt Jobs

ऐसे करें आवेदन

1. नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
http://wcr.indianrailways.gov.in   

2. Apprentice Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

3. नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर सहित जरूरी जानकारी भरें।

4. जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

6. फॉर्म सब्मिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *