छत्तीसगढ़ में NEET UG 2025 की काउंसलिंग इतने तारीख से शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Raipur news : छत्तीसगढ़ में NEET UG 2025 के तहत MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में ऑनलाइन मोड पर संचालित की जाएगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने अंतिम प्रवेश की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की है।

काउंसलिंग प्रक्रिया छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इस प्रक्रिया का संचालन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

 

आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल https://cgdme.admissions.nic.in पोर्टल से प्राप्त जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या एजेंटों के माध्यम से किए जा रहे प्रवेश के दावों से सावधान रहने की अपील की गई है।

किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर प्रति दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *