Dhamtari News : धमतरी में बाइक चोरों का भंडाफोड़, 3 गिरोह गिरफ्तार, 17 बाइक जप्त

Dhamtari News : छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।

बता दें, बाइक चोरी की घटनाएं जिले के अस्पतालों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से की गई थीं, जिनमें गंगरेल डेम, एयू बैंक टिकरापारा, श्रीराम हॉस्पिटल, चटर्जी हॉस्पिटल, अंगारमोती परिसर, चारामा बाजार (कांकेर) और लखनपुरी कोरर शामिल हैं।

 

4 जुलाई 2025 को उत्तम तिवारी ने एयू बैंक के सामने खड़ी अपनी हीरो फैशन प्रो (CG-05-X-8420) के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की। मुख्य आरोपी कश्यप पटेल, निवासी अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव ने धमतरी सहित अन्य जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें 13 एचएफ डिलक्स, 2 स्प्लेंडर, 1 टीकेएस स्पोर्ट्स और 1 पैशन प्रो शामिल हैं। आरोपी द्वारा चोरी की गाड़ियों को विल्लू कोर्राम और गणेश भारद्वाज को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

 

कोंडागांव के हैं तीनों आरोपी  (Dhamtari bike theft)

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कोंडागांव जिले के हैं, जिनमें कश्यप पटेल (54 वर्ष), ग्राम अड़ेगा, थाना केशकाल, विल्लू कोर्राम (29 वर्ष), ग्राम छींदपारा, थाना माकड़ी, गणेश कुमार भारद्वाज (57 वर्ष), ग्राम जरनडीह, थाना केशकाल है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *