Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता, वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, खेत में गिराकर घसीटा; VIDEO वायरल

तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता, वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, खेत में गिराकर घसीटा; VIDEO वायरल

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। 27 दिसंबर 2025 को हुए इस हिंसक घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी, उसे करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया और खेत में गिरने के बाद घसीटते हुए अर्धनग्न कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का प्रदर्शनकारियों ने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।

तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता की तस्वीरें-

प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। उसके बाद उसे छोड़कर लोग चले जाते हैं। इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो सामने आया था। यह हिंसक झड़प 27 दिसंबर 2025 को हुई थी।

वहीं 14 गांवों के लोगों ने प्रेस नोट जारी कर घटना का विरोध किया है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की माने तो शांतिपूर्ण चल रहे जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिश की गई है। वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस और प्रशासन के प्रति जनता का बढ़ता अविश्वास और आक्रोश बताया है। इससे पहले भी तमनार, लोहारीडीह और बलौदाबाजार जैसी घटनाएं सामने आईं थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *