CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बड़ा धमाका—पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके निवास “भिलाई निवास” पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंच गई है।
भूपेश बघेल ने यह भी लिखा कि आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है, और आज ही अडानी कंपनी के लिए तमनार क्षेत्र में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मुद्दे को दबाने के लिए “साहेब” ने ED की एंट्री करवाई है।
भूपेश बघेल का यह बयान साफ तौर पर केंद्र सरकार और अडानी समूह पर सीधा निशाना है।
राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है।
