Raipur Accident: रायपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लड़की की मौत; 3 घायल

Raipur Accident: रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित सेरीखेड़ी मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 अन्य लोग घायल हो गए।

मृतका की पहचान जशपुर के बाजारपारा निवासी शिवानी सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के समय शिवानी अपने साथियों के साथ बेलनो कार क्रमांक CG 04 NW 7718 से नया रायपुर की ओर से सेरीखेड़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सेरीखेड़ी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

हादसे में शिवानी सिंह ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

3 घायलों का इलाज जारी

हादसे में अनंत सोनकर निवासी रामबाग धमतरी, प्रखर सोनकर निवासी पुरानी बस्ती रायपुर और सेजल सोनकर भी घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस वाहन की रफ्तार और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *