CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। हल्की बारिश और तेज धूप के बीच रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसमी वर्षा सामान्य से 4 प्रतिशत कम रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

बिलासपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है।

9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं 10 सितंबर को रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *