CG News: गरियाबंद जिले के पाण्डुका क्षेत्र स्थित गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने गए रायपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव पानी से बाहर निकाला।![]()
5 दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था युवक
जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी आदित्य चौधरी अपने 5 दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

