Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी (DRG) और बीएसएफ (BSF) के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सलियों को मार गिराया। मौके से हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान
सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम : एरिया कमांडर (ACM), सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी सचिव, इनाम – 8 लाख रुपये
राजेश उर्फ राकेश हेमला : एसीएम, नगरी एरिया कमेटी / गोबरा एलओएस कमांडर, इनाम – 5 लाख रुपये
बसंती कुंजाम उर्फ हिडमें : प्रोटेक्शन टीम सदस्य, मैनपुर-नुआपाड़ा, इनाम – 1 लाख रुपये

बरामद हथियार व सामग्री
01 नग SLR
01 नग .303 राइफल
01 नग 12 बोर बंदूक
अन्य नक्सली सामग्री
कैसे हुई कार्रवाई?
28 सितंबर 2025 को कांकेर और गरियाबंद जिले के डीआरजी और बीएसएफ जवान ग्राम छिंदखड़क के जंगल और पहाड़ी इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए, जिनके शवों को हथियारों के साथ बरामद कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, आई. के. एलिसेला ने बताया कि सर्चिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान जनता की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।
इस अभियान में डीआईजी कांकेर रेंज अमित तुकाराम कांबले, डीआईजी बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव विपुल मोहन बाला, एसपी गरियाबंद निखिल राखेचा भी शामिल रहे। फिलहाल इलाके में सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
