Kawardha Murder: छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, खाना रखने को लेकर हुआ था विवाद

Kawardha Murder: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है 17 नवंबर को दोनों भाइयों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी।

मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। दोनों भाइयों का परिवार रामनगर में रहता था। घटना में विनोद बंजारे (38 साल) को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों के बीच घर में खाना रखने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी श्रवण बंजारे (26 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *